Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आस्ट्रेलिया के 7 विकेट गिरे, 336 रनों की बढ़त (लीड-2)

पहली पारी में सात विकेट पर 520 रन (घोषित) बनाने वाली मेजबान टीम ने खबर लिखे जाने 336 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। वेस्टइंडीज टीम ने अपनी पहली पारी में 312 रन बनाए। इस तरह मेजबान टीम को पहली पारी के आधार पर 208 रनों की बढ़त मिली है।

आस्ट्रेलिया ने शेन वॉटसन (30), साइमन कैटिच (10), माइकल क्लार्क (25), माइकल हसी (17), मार्कस नॉर्थ (1), ब्रैड हेडिन (23) और मिशेल जानसन (5) के विकेट गंवाए हैं।

खबर लिखे जाने तक नेथन हॉरित्ज नौ रन बनाकर खेल रहे थे जबकि कप्तान रिकी पोंटिग ने एक रन बनाया था। पहली पारी में चोट लगने के कारण रिटायर्ड हर्ट हुए पोंटिंग दूसरी पारी में देरी से बल्लेबाजी के लिए उतरे।

वेस्टइंडीज की ओर से ड्वेन ब्रावो ने तीन विकेट हासिल किए हैं जबकि सुलेमान बेन को दो सफलता मिली है। गेविन टांग और रवि रामपाल को एक-एक सफलता मिली है।

इससे पहले, तेज गेंदबाज डगलस बोलिंगर (70/5) और स्पिन गेंदबाज नेथन हॉरित्ज (66/3) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज की पहली पारी 312 रनों पर समेट दी।

मेहमान टीम ने कप्तान क्रिस गेल के शानदार तूफानी शतक की बदौलत दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट के नुकसान पर 214 रन बना लिए थे। तीसरे दिन मेहमान टीम अपने कुल योग में 98 रन जोड़कर पेवेलियन लौट गई।

दूसरे दिन नाबाद लौटने वाले रामनरेश सरवन अपने पुराने योग में एक भी रन नहीं जोड़ सके और 42 रन के व्यक्तिगत योग पर बोलिंगर के शिकार बने। उनके साथ नाबाद रहने वाले नरसिंह देवनारायन 18 रन बनाकर आउट हुए।

ब्रेंडन नैश ने हालांकि 91 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 48 रनों की आकर्षक पारी खेली लेकिन दूसरे बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल पाने के कारण वह ज्यादा आत्मविश्वास से बल्लेबाजी नहीं कर सके। ब्रावो ने 26 रनों का योगदान दिया।

विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश रामदीन (8), बेन (3), रामपाल (0) और टांग (2) ने निराश किया। क्रेमर रॉच खाता खोले बगैर नाबाद लौटे। आस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल जानसन ने भी दो विकेट चटकाए।

तीन मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 1-0 से आगे चल रही है। उसने ब्रिस्बेन में खेला गया पहला टेस्ट मैच एक पारी और 65 रनों से जीता था। एडिलेड में खेला गया दूसरा टेस्ट बराबरी पर छूटा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+