वेस्टइंडीज की पहली पारी 312 रनों पर सिमटी
मेहमान टीम ने कप्तान क्रिस गेल के शानदार तूफानी शतक की बदौलत दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट के नुकसान पर 214 रन बना लिए थे। तीसरे दिन मेहमान टीम अपने कुल योग में 98 रन जोड़कर पेवेलियन लौट गई।
दूसरे दिन नाबाद लौटने वाले रामनरेश सरवन अपने पुराने योग में एक भी रन नहीं जोड़ सके और 42 रन के व्यक्तिगत योग पर बोलिंगर के शिकार बने। उनके साथ नाबाद रहने वाले नरसिंह देवनारायन 18 रन बनाकर आउट हुए।
ब्रेंडन नैश ने हालांकि 91 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 48 रनों की आकर्षक पारी खेली लेकिन दूसरे बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल पाने के कारण वह ज्यादा आत्मविश्वास से बल्लेबाजी नहीं कर सके। ड्वेन ब्रावो ने 26 रनों का योगदान दिया।
विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश रामदीन (8), सुलेमान बेन (3), रवि रामपाल (0) और गेविन टांग (2) ने निराश किया। क्रेमर रॉच खाता खोले बगैर नाबाद लौटे। आस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल जानसन ने भी दो विकेट चटकाए।
पहली पारी के आधार पर 208 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने खबर लिखे जाने तक एक विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए थे। शेन वॉटसन 20 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि माइकल क्लार्क ने 16 रन बनाए थे। साइमन कैटिच 10 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। आस्ट्रेलिया ने पहली पारी सात विकेट पर 520 रनों पर घोषित की थी।
तीन मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 1-0 से आगे चल रही है। उसने ब्रिस्बेन में खेला गया पहला टेस्ट मैच एक पारी और 65 रनों से जीता था। एडिलेड में खेला गया दूसरा टेस्ट बराबरी पर छूटा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications