'प्रेमिका' ने खींची थी वुड्स की आपत्तिजनक तस्वीरें: रिपोर्ट

By Staff

लंदन, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। कई महिलाओं के साथ विवाहेत्तर संबंध उजागर होने के बाद विवादों में फंसे गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की एक कथित प्रेमिका ने उनकी आपित्तजनक तस्वीरें भी खींची थीं। स्थानीय मीडिया की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

वुड्स की तस्वीरें लेनी वाली इस कथित प्रेमिका का नाम है जैमी जंगर्स। जैमी ने यह दावा किया था उसके और वुड्स के बीच दो वर्षो तक संबंध रहे थे। अब जैमी की चाची सुजेन माइनर ने दावा किया है कि उनकी भतीजी ने अमेरिकी गोल्फ खिलाड़ी वुड्स की आपत्तिजनक तस्वीरें उस समय लीं थीं जब वह नशे में थे।

स्थानीय समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार सुजेन का कहना है कि उनकी भतीजी ने वुड्स के साथ रिश्ते के बारे में उन्हें पूरी बात बताई है। उन्होंने कहा, "मेरी भतीजी ने मुझे बताया कि जब वुड्स नशे की हालत में थे तब मैंने अपनी मोबाइल से उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींच ली थी। जैमी ने वुड्स की तस्वीरें इसलिए लीं ताकि अगर भविष्य में कुछ होता है तो वह इन तस्वीरों को किसी टैब्लॉयड अखबार को दे सके।"

सुजेन ने कहा कि उनके पूरे परिवार को चार साल पहले पता चला कि उनकी भतीजी के वुड्स के साथ रिश्ते हैं। उन्होंने कहा कि वुड्स जैमी से मिलने के लिए लास वेगास आया करते थे और उसे अपने साथ फ्लोरिडा ले जाने की बात करते थे।

गौरतलब है कि कई महिलाओं के साथ संबंधों की बात सामने आने से वुड्स का वैवाहिक जीवन बिखरने के कगार पर है। स्वीडन मूल की उनकी पत्नी एलिन नोर्डेग्रेन हर हाल में तलाक लेने पर आमादा हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, December 19, 2009, 1:06 [IST]
Other articles published on Dec 19, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+