राष्ट्रमंडल खेल, 2010 की आयोजन समिति की दो महीने पहले कड़ी आलोचना करने वाले फेनेल ने कहा कि एक स्वतंत्र टीआरसी की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि "हम बहुत नजदीकी संपर्क में हैं।"
कलमाडी ने इस घटनाक्रम पर प्रसन्नता जताते हुए फेनेल को आश्वस्त किया कि सभी परियोजनाएं समय पर पूरी होंगी।
फेनेल ने कहा कि अब खेलों से जुड़ी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने की समीक्षा दो तरीकों, पहला-समन्वय समिति के विस्तार और दूसरे खेलों के दिल्ली स्थित सीईओ माइक हूपर के माध्यम से होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।