मैच रैफरी जेफ क्रो ने धौनी के खिलाफ यह कार्रवाई की। खबर है कि शुक्रवार को तय अवधि से 45 मिनट बाद मैच खत्म होने के मामले में पूरी भारतीय टीम पर भी जुर्माना लग सकता है।
इस प्रतिबंध के कारण धौनी कोलकाता और कटक में होने वाले अगले दो मैचों के दौरान मैदान से बाहर रहेंगे। वह दिल्ली में 27 दिसंबर को होने वाले श्रृंखला के पांचवें और आखिरी मैच में टीम की कमान फिर संभालेंगे।
अगले दो मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी गौतम गंभीर या फिर वीरेंद्र सहवाग संभाल सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*