यूसुफ को स्थायी कप्तान बनाए जाने के पक्ष में मियांदाद
कराची, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद का कहना है कि मौजूदा कप्तान मोहम्मद यूसुफ को लंबे समय के लिए कप्तानी सौंप देनी चाहिए।
पिछले दिनों जब न्यजीलैंड दौरे से यूनुस खान ने अपना नाम वापस ले लिया था तो यूसुफ को कप्तानी सौंपी गई। अगामी आस्ट्रेलिया दौरे पर भी यूनुस के न जाने के वजह से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने यूसुफ को इस दौरे के लिए कप्तान नियुक्त कर दिया है।
स्थानीय समाचार पत्र 'डॉन' के अनुसार मियांदाद ने कहा, "यूसुफ ने बड़ी ही मुश्किल समय में पाकिस्तानी टीम की कप्तानी संभाली है और न्यूजीलैंड में टीम ने कोई खराब प्रदर्शन नहीं किया।"
मियांदाद ने कहा कि यूसुफ ने टीम को अच्छी तरह संभाला है और अगर यह टीम आस्ट्रेलिया दौरे पर निरंतरता बनाए रखती है तो वह वहां भी शानदार प्रदर्शन करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications