समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक क्लब प्रबंधन प्रीमियर लीग में टीम के अब तक के प्रदर्शन से खुश नहीं था। ह्यूज की देखरेख में पिछले 11 मैचों क्लब को सिर्फ दो जीत मिल सकी थी। इसी को ध्यान में रखकर ह्यूज को बर्खास्त किया गया।
ह्यूज प्रीमियर लीग के दो अन्य क्लबों-मैनचेस्टर युनाइटेड और चेल्सी के लिए खेल चुके हैं। उनके स्थान पर नियुक्त किए गए मैनचिनी के सहयोगी के तौर पर ब्रयान किड को नियुक्त किया गया है। किड ओल्ड ट्रेफर्ड में सर एलेक्स फग्र्यूसन के सहयोगी रह चुके हैं।
इटली के क्लब इंटर मिलान को लगातार तीन बार सेरी-ए खिताब जिताने वाले मैनचिनी एक अनुभवी कोच हैं लेकिन उन्हें प्रीमियर लीग की परिस्थितियों का ज्ञान नहीं है।
मैनचेस्टर सिटी के अध्यक्ष खालडून अल मुबारक ने कहा है कि प्रीमियर लीग के हालात का ज्ञान नहीं होने के बावजूद मैनचिनी उनके क्लब को सही दिशा में ले जाने में सफल होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।