तैयारियों की धीमी रफ्तार चिंता का विषय : शीला
दीक्षित ने रविवार को आयोजित मंत्रियों के समूह की बैठक के बाद एक समाचार चैनल से बातचीत के दौरान कहा, "मैं अभी भी तैयारियों के समय रहते पूरा होने को लेकर आश्वस्त नहीं हूं। मैं आशा करती हूं कि हर काम समय पर पूरा हो जाएगा।"
मंत्रियों का समूह राजधानी में चल रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए नियमित तौर पर बैठक करता है। राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन अगले वर्ष 3 से 14 अक्टूबर के बीच होना है।
इससे पहले, शनिवार को राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) के अध्यक्ष माइक फेनेल ने कहा था कि आयोजन स्थलों पर जारी तैयारियों में देरी इन खेलों के सफल आयोजन के लिहाज से चिंता का विषय हैं।
फेनेल ने मुख्य रूप से सी.पी. मुखर्जी स्विमिंग कॉम्पलेक्स और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जारी निर्माणकार्य में हो रही देरी को लेकर चिंता जाहिर की। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में उद्घाटन और समापन समारोह का आयोजन होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications