समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' ने वुड्स के करीबी सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि वुड्स अपने दोस्तों के साथ अपनी 155 फुट लंबी लक्जरी याक 'प्राइवेसी' में सवार होकर बहामास गए हैं।
पत्र लिखता है कि वुड्स बहामास में लगभग एक सप्ताह तक रहेंगे। इस दौरान वह प्रमुख रूप से 'पाम बीच गरडस' की सैर करेंगे। वुड्स बड़ी संख्या में अंगरक्षकों के साथ बहामास पहुंचे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।