पांच मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। भारत ने 15 दिसंबर को राजकोट में खेला गया पहला मुकाबला 3 रनों से जीता था जबकि मेहमान टीम ने नागपुर में बीते शुक्रवार को खेला गया दूसरा मुकाबला तीन विकेट से अपने नाम किया था।
भारतीय टीम इस मैच के लिए कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के बगैर ही मैदान में उतरी है। धौनी पर नागपुर एकदिवसीय मुकाबले के दौरान धीमी ओवर गति के कारण दो मैचों का प्रतिबंध लगा है। धौनी की अनुपस्थिति में वीरेंद्र सहवाग टीम की कमान संभाल रहे हैं।
उड़ीसा में स्थित एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में भारत का रिकार्ड अच्छा रहा है। भारतीय टीम ने यहां अब तक कुल 13 मैच खेले हैं, जिनमें से आठ में उसे जीत हासिल हुई है। दो मौकों पर यह मैदान तटस्थ आयोजन स्थल भी रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*