समाचार पत्र 'न्यूयार्क पोस्ट' के मुताबिक दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन और हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जोली और उनके पुरुष मित्र ब्रैड पिट के बारे में पुस्तकें लिख चुके इयान हालपर्रिन वुड्स पर भी पुस्तकें लिखने की तैयारी कर चुके हैं।
हेलपर्रिन ने कहा है कि वह वुड्स के संबंधों को लेकर अलग-अलग शीर्षकों वाली कम से कम तीन पुस्तकें लिखने पर विचार कर रहे हैं। बकौल हेलपर्रिन, "वुड्स के विवाहेत्तर संबंधों पर लिखी जाने वाली पुस्तकों का सबको इंतजार है। हम इस संबंध में तैयारी कर चुके हैं और जल्द ही तीन पुस्तकों की श्रृंखला की पहली पुस्तक बाजार में उपलब्ध होगी।"
उल्लेखनीय है कि अब तक 18 महिलाएं वुड्स के साथ प्रेम संबंधों की बात स्वीकार कर चुकी हैं। इस कारण मॉडल एलिन नार्डेग्रेन के साथ वुड्स की शादी टूटने के कगार पर पहुंच चुकी है और कई प्रमुख प्रायोजक उनका साथ छोड़ चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।