वाइल्डकार्ड के माध्यम से टेनिस जगत में वापसी करेंगी हेनिन
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक 10 जनवरी से खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स भी हिस्सा लेंगी। इस टूर्नामेंट को जनवरी के अंत में मेलबर्न में खेले जाने वाले साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के लिए अभ्यास का बेहतरीन अवसर माना जाता है।
अपनी वापसी को लेकर हेनिन ने कहा, "सिडनी के साथ मेरी कई अच्छी यादें जुड़ी हैं। मैं आस्ट्रेलियन ओपन के लिए तैयारी कर रही हूं और सिडनी इंटरनेशनल ओपन के जरिए अपनी वापसी को यादगार बनाना चाहती हूं।"
हेनिन ने मई 2008 में टेनिस से संन्यास ले लिया था। उन्होंने कहा था कि वह लगातार खेलकर थक गई हैं और यही कारण है कि वह कुछ समय आराम करना चाहती हैं। हेनिन ने 2004, 2006 और 2008 में मेडिबैंक इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट खिताब जीता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications