For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

श्रीलंका ने भारत के सामने रखा 240 रनों का लक्ष्य

By Staff

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मेहमान टीम ने तिलकरत्ने दिलशान की तूफानी पारी की मदद से शुरुआती 12 ओवरों में ही 100 रन बटोर लिए लेकिन बाद के ओवरों में भारतीय गेंदबाजों के अनुशासनपूर्ण प्रदर्शन के कारण वह 42.2 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 239 रन ही बना सकी।

श्रीलंका की ओर से उपुल थरंगा ने सर्वाधिक 73 रनों का योगदान दिया जबकि दिलशान ने 18 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से ताबड़तोड़ 48 रन बनाए। कप्तान कुमार संगकारा ने भी 41 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 46 रनों का योगदान दिया। थिलिना कन्डम्बी ने 22 रन बनाए।

भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने किफायती गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके जबकि ईशांत शर्मा और आशीष नेहरा ने दो-दो सफलताएं हासिल कीं। वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह को एक-एक सफलता मिली। जडेजा ने अपने 10 ओवर के कोटे में सिर्फ 32 रन खर्च किए।

पांच मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। भारत ने 15 दिसंबर को राजकोट में खेला गया पहला मुकाबला तीन रनों से जीता था जबकि मेहमान टीम ने नागपुर में बीते शुक्रवार को खेला गया दूसरा मुकाबला तीन विकेट से अपने नाम किया था।

भारतीय टीम इस मैच के लिए कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के बगैर ही मैदान में उतरी है। धौनी पर नागपुर एकदिवसीय मुकाबले के दौरान धीमी ओवर गति के कारण दो मैचों का प्रतिबंध लगा है। धौनी की अनुपस्थिति में सहवाग टीम की कमान संभाल रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+