समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक रविवार को इस्पैनियोल के साथ खेले गए स्पेनिश लीगा मुकाबले में मिली 0-2 की हार के बाद क्लब प्रबंधन ने यह फैसला किया।
सांचेज की देखरेख में अलमेरिया ने पिछले आठ मुकाबलों में सिर्फ चार अंक जुटाए हैं। सांचेज को जुलाई 2008 में टीम का प्रबंधक और कोच नियुक्त किया गया था।
रियल मेड्रिड और एटलेटिको मेड्रिड जैसी शीर्ष टीमों के लिए खेल चुके सांचेज की देखरेख में अलमेरिया ने पिछले सत्र में 11वां स्थान हासिल किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।