Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ईडन गरडस में जमकर चला है तेंदुलकर का बल्ला

कोलकाता में हुगली नदी के किनारे स्थिति इस भव्य स्टेडियम में भारत और श्रीलंका की टीमों के बीच 24 दिसंबर को चौथा मुकाबला खेला जाना है। इस मैदान पर तेंदुलकर ने अब तक 12 मैचों की 11 पारियों में दो बार नाबाद रहते हुए कुल 488 रन बनाए हैं।

नब्बे हजार दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम ने हमेशा से तेंदुलकर के बल्ले की चमक देखी है क्योंकि यहां उनका औसत 54.22 रहा है, जो उनके करियर के औसत 44.80 से काफी बेहतर है।

तेंदुलकर ने ईडन गरडस मैदान पर अब तक चार अर्धशतक और एक शतक लगाया है। उनका सर्वोच्च योग 100 नाबाद रहा है जबकि उनके बल्ले से 58 चौके और एक छक्का निकला है। तेंदुलकर ने यहां 79.09 स्ट्राइक रेट के साथ रन बटोरे हैं।

इस मैदान पर सर्वाधिक रन बटोरने वाले खिलाड़ियों की सूची में मोहम्मद अजहरूद्दीन (9 मैच, 332 रन) दूसरे और श्रीलंका के पूर्व कप्तान अरविंद डीसिल्वा (5 मैच, 306 रन) तीसरे स्थान पर हैं।

अब तक कुल 21 मैचों की मेजबानी कर चुके इस स्टेडियम में छह शतक लगे हैं। यहां शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में तेंदुलकर के अलावा कृष्माचारी श्रीकांत (123), ग्रीम स्मिथ (134 नाबाद), मार्कस ट्रेस्कोथिक (121), डेसमंड हेंस (107) और सलमान बट्ट (108 नाबाद) हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+