कोलकाता और दिल्ली में नहीं दिखेगा युवराज के बल्ले का जलवा (लीड-1)
मोहाली में खेले गए ट्वेंटी-20 मुकाबले के दौरान अंगुली में लगी चोट के कारण युवराज श्रीलंका के साथ जारी पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के बाकी बचे दो मैचों में नहीं खेल सकेंगे।
मोहाली में 60 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारतीय टीम को जीत दिलाने वाले युवराज इस चोट के कारण रोजकोट में खेले गए पहले और नागपुर में हुए दूसरे एकदिवसीय मैच में नहीं खेल सके थे।
कटक में सोमवार को हुए तीसरे मुकाबले के लिए युवराज मैदान में उतरे थे लेकिन उस मैच के बाद उनकी चोट की स्थिति और गंभीर हो गई।
इस चोट के कारण युवराज को बांग्लादेश में जनवरी में खेली जाने वाली त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला से भी दूर रहना पड़ सकता है। इस श्रृंखला की तीसरी टीम श्रीलंका है।
युवराज के स्थान पर मुंबई के बल्लेबाज रोहित शर्मा को टीम में शामिल किया जा सकता है। ट्वेंटी-20 टीम के सदस्य रहे रोहित ने गुजरात के खिलाफ रणजी मुकाबले में तिहरा शतक लगाकर एकदिवसीय टीम में वापसी की दावेदारी पेश की है।
यह दूसरा मौका है जब अंगुली में चोट के कारण युवराज को किसी एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर रहना पड़ रहा है। इससे पहले उन्हें इस वर्ष सितंबर में भी अंगुली में चोट लगी थी। इस चोट के कारण वह चैम्पियंस ट्रॉफी में नहीं खेल सके थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications