मोदी ने किया आस्ट्रेलियाई मीडिया की खबरों का खंडन (लीड-2)
ऐसे बयानों से इंकार करते हुए मोदी ने एक बयान जारी कर कहा, "आईपीएल के पास खिलाड़ियों के आईपीएल में भाग लेने के बार में घरेलू बोर्डो का अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) है, जिसे एफटीपी की प्रतिबद्धता को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी रूप से तैयार किया गया था। हमें पता है कि आईपीएल सत्र 2010 की तारीख और घरेलू टूर्नामेंटों की तारीख टकरा रही है।"
उन्होंने कहा, "यद्यपि आईपीएल खिलाड़ियों से अपनी प्रतिबद्धता का निर्वहन करने को कहा सकता है, लेकिन हम इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए सभी संबंध क्रिकेट बोर्डो से बात करना चाहते हैं।"
आस्ट्रेलियाई घरेलू क्रिकेट लीग-शेफील्ड शील्ड और आईपीएल के तीसरे संस्करण की तारीखें एक दूसरे से टकरा रही हैं।
सीए ने इससे पूर्व एक बयान में कहा था कि आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट की समाप्ति के बाद ही आईपीएल में खेल सकेंगे।
इससे पहले समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' में मोदी के हवाले से प्रकाशित खबर में कहा गया उन्होंने आस्ट्रेलिया की प्रांतीय टीमों को आईपीएल फ्रेंचाइजी टीमों के साथ करारबद्ध अपने सभी प्रमुख खिलाड़ियों को समय पर स्वतंत्र करने को कहा है।
आईपीएल के पिछले संस्करण में आस्ट्रेलिया के कुछ प्रमुख खिलाड़ी नहीं खेल सके थे लेकिन इसके बाव्जूद उनकी फ्रेंचाइजी टीमों ने उन्हें करार की राशि मुहैया कराई थी। इन खिलाड़ियों में साइमन कैटिच और जस्टिन लेंगर प्रमुख हैं।
अखबार में मोदी के हवाले से कहा गया है, "मैं मानता हूं कि आईपीएल के साथ करारबद्ध खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय कर्तव्य सर्वोपरि है लेकिन चूंकी वे आईपीएल के साथ करार कर चुके हैं लिहाजा मेरा मानना है कि वे आईपीएल के लिए घरेलू मैचों को छोड़ सकते हैं।"
बकौल मोदी, "इसमें कोई हर्ज नहीं। यह शर्तो के लिहाज से जायज है। मार्च-अप्रैल में कई देशों में घरेलू मैच होते हैं लेकिन दूसरे देशों को अपने खिलाड़ियों को आईपीएल के लिए भेजने में कोई आपत्ति नही है।"
फ्रेंचाइजी टीमों ने हाल ही में मोदी से शिकायत की थी कि करार के बावूजद कई प्रमुख खिलाड़ियों के नहीं खेल पाने के कारण उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications