समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक मार्क ह्यूज के स्थान पर क्लब के कोच बनाए गए मैनचिनी ने हालांकि स्वीकार किया कि उन पर बड़ी जिम्मेदारी डाली गई है लेकिन वह इसे स्वीकार करते हैं। ह्यूज को शनिवार को बर्खास्त कर दिया गया था।
क्लब प्रबंधन प्रीमियर लीग में ह्यूज के अब तक के प्रदर्शन से खुश नहीं था। ह्यूज की देखरेख में पिछले 11 मैचों क्लब को सिर्फ दो जीत मिल सकी है। मैनचिनी ने कहा, "मुझे जिम्मेदारियां पसंद हैं। मैं आशा करता हूं कि अगले कुछ समय में क्लब तालिका में अच्छी स्थिति में होगा।"
क्लब प्रबंधन ने ब्रयान किड को मैनचिनी का सहयोगी नियुक्त किया है। किड ओल्ड ट्रेफर्ड में सर एलेक्स फग्र्यूसन के सहयोगी रह चुके हैं। इस लिहाज से मैनचिनी किड की प्रीमियर लीग संबंधी ज्ञान का भरपूर फायदा उठाना चाहेंगे।
इटली के क्लब इंटर मिलान को लगातार तीन बार सेरी-ए खिताब जिताने वाले मैनचिनी एक अनुभवी कोच हैं लेकिन उन्हें प्रीमियर लीग की परिस्थितियों का ज्ञान नहीं है। जानकार इसे सिटी क्लब के हित में नहीं मानते लेकिन मैनचिनी उनकी इस राय से इत्तेफाक नहीं रखते।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।