समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' के मुताबिक इंग्लैंड के इन खिलाड़ियों ने 2012 में लंदन में होने वाले ओलंपिक खेलों की तैयारी के लिए यह कदम उठाया है।
भारत नहीं आने वाले खिलाड़ियों में ओलंपिक हेप्टाथलान कांस्य पदक विजेता केली सोथेर्टन और लंबी दूरी की एथलीट पाउला रेडक्लिफ प्रमुख हैं। रेडक्लिफ मैराथन की विश्व विजेता रही हैं।
इसके अलावा जेसिका इनिस, बेथ ट्विडल, डैन कीटिंग्स और लुइस स्मिथ भी कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जो लंदन ओलंपिक की तैयारियों के मद्देनजर भारत नहीं आएंगे।
पत्र लिखता है, "राष्ट्रमंडल खेलों में 17 स्पर्धाएं होती हैं। इन खेलों में पदक जीतना एथलीटों के लिए गर्व का विषय होता है लेकिन इंग्लैंड के कुछ नामी एथलीटों ने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों से खुद को दूर रखने का फैसला किया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।