For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों को प्रशिक्षण देंगे अनवर

By Staff

कराची, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार सईद अनवर अब पाकिस्तानी टीम के आस्ट्रेलियाई दौरे से लौटने के बाद टीम के सलामी बल्लेबाजों को एक महीने का विशेष प्रशिक्षण देंगे।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 55 टेस्ट और 247 एकदिवसीय मैच खेलने वाले सईद अनवर अपने समय में बतौर सलामी बल्लेबाज काफी सफल रहे थे। उनका कहना है कि वह पाकिस्तानी क्रिकेट में कुछ योगदान देना चाहते हैं।

स्थानीय समाचार पत्र 'द न्यूज' के अनुसार अनवर ने शुक्रवार को कहा, "पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख एजाज बट्ट से बातचीत करने के बाद मैंने सलामी बल्लेबाजों के लिए यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का फैसला किया है। बट्ट चाहते हैं कि टीम में विश्वसनीय सलामी जोड़ी की कमी खत्म की जाए।"

अनवर ने कहा, "सफल सलामी बल्लेबाज बनने के लिए किसी बल्लेबाज में बेहतरीन तकनीक, धर्य और लंबी पारियां खेलने की आदत होनी चाहिए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+