नई दिल्ली, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत और श्रीलंका के बीच फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला जा रहा एकदिवसीय श्रृखंला का पांचवां और अंतिम मैच खराब पिच के कारण रविवार को रद्द कर दिया गया। श्रीलंकाई टीम ने पिच खराब होने कारण आगे खेलने से इंकार कर दिया।
श्रीलंकाई टीम के कप्तान कुमार संगकारा ने पिच की असामान्य उछाल पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि पिच की असामान्य उछाल से खिलाड़ियों को खतरा है। इसके बाद मैच रोक दिया गया। मैच रेफरी एलन हर्स्ट ने अंपायरों और डीडीसीए के अधिकारियों के साथ पिच का निरीक्षण किया।
इससे पहले श्रीलंका की पारी लड़खड़ा गई। खेल रोके जाने तक उसने 23.3 ओवरों मेंपांच विकेट केवल 83 रन बनाए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*