आईसीसी ने बीसीसीआई से मांगा स्पष्टीकरण
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हारून लॉरगाट ने सोमवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा, " बीसीसीआई को 14 दिनों के अंदर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। इसके बाद मुख्य मैच रेफरी रंजन मदुगले और मैनेजर डेव रिचर्डसन इस रिपोर्ट पर चर्चा कर उचित प्रतिबंध लगाने के बारे में फैसला करेंगे।"
बहरहाल, लॉरगाट ने फिरोजशाह कोटला मैदान पर अंतर्राष्ट्रीय मैचों के संभावित प्रतिबंध के संदर्भ में कुछ भी नहीं बताया। फिरोजशाह कोटला मैदान पर श्रीलंका और भारत के बीच पांचवां एकदिवसीय मैच रविवार को खराब पिच होने की वजह से रद्द हो गया था।
हारून लॉरगाट ने कहा, " मै संभावित प्रतिबंधों के बारे में कुछ नहीं बोलना चाहता जो आईसीसी द्वारा लगाया जाएगा, क्योंकि हमारे पास दो लोग मौजूद हैं जो इस मामले में अंतिम निर्णय लेंगे। अंतिम रिपोर्ट तैयार होने में लगभग 10 से 14 दिनों का समय लग सकता है और इस पूरी प्रक्रिया को समाप्त होने में लगभग एक महीने का समय लग सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications