गंभीर ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "मैच रद्द करने का रैफरी का फैसला बिल्कुल सही था क्योंकि वह पिच एकदिवसीय मैच खेलने के लायक नहीं थी।"
उन्होंने कहा, "मैं इससे ज्यादा इस विषय पर और नहीं कहूंगा क्योंकि उस दिन जो कुछ भी हुआ, उसे समूचे विश्व ने देखा।"
गंभीर ने कहा, "यदि विकेट अच्छी होती तो मैच रद्द करने की जरूरत ही नहीं पड़ती। इस मामले के लिए किसी न किसी को तो जिम्मेदारी लेनी ही चाहिए।"
ज्ञात हो कि दिल्ली व जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के उपाध्यक्ष चेतन चौहान ने कहा था कि श्रीलंका टीम ही इस पिच पर खेलना नहीं चाहती थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।