राष्ट्रमंडल खेलों से अलग हो सकता है इंग्लैंड: रिपोर्ट
इंग्लैंड के सुरक्षा अधिकारियों को डर है कि मौजूदा हालात में एथलीटों की सुरक्षा की गारंटी नहीं दी जा सकती। राष्ट्रमंडल खेलों के लिए इंग्लैंड की लगभग 100 एथलीटों को भेजने की योजना है ताकि वर्ष 2012 के लंदन ओलंपिक के लिए तैयारी की जा सके।
स्थानीय समाचार पत्र 'द डेली टेलीग्राफ' के अनुसार मेट्रोपोलिटन पुलिस आयुक्त पॉल स्टीफेंसन ने इस माह की शुरुआत में ही दिल्ली का दौरा किया था और माना जा रहा है कि उन्होंने नई दिल्ली के सुरक्षा इंतजामों पर 'गंभीर चिंता' व्यक्त की है।
अखबार ने सूत्रों के हवाले से बताया, "अगर आप इंग्लैंड के एथलीट हैं तो इसका यह मतलब नहीं है कि खेलों के लिए जीवन को खतरे में डाल दिया जाए। फिलहाल हमें इस बात की संभावना नहीं दिखती कि इंग्लैंड के एथलीट अगले वर्ष दिल्ली जाएंगे।"
इंग्लैंड के राष्ट्रमंडल खेलों की प्रवक्ता कैरोलीन सियर्ले ने कहा कि उनका संगठन सुरक्षा हालात का जायजा ले रहा है और फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया जा सकता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications