न्यू साउथ वेल्स के स्पिनर स्टीवेन स्मिथ को 12 सदस्यीय आस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है। स्टीवेन स्मिथ को नाथन हारित्ज के विकल्प के रूप में टीम में शामिल किया गया है।
गौरतलब है कि तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में आस्ट्रेलिया ने बुधवार को पाकिस्तान को मेलबर्न टेस्ट में 170 रनों से हराकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त प्राप्त कर ली है।
आस्ट्रेलियाई टीम इस प्रकार है-
रिकी पोंटिंग (कप्तान), डग बोलिंजर, माइकल क्लार्क , ब्राड हाडिन, नाथन हारित्ज, माइक हसी, साइमन कैटिच, मिचेल जॉनशन, क्लिंट मकाय, मार्कस नार्थ, पीटर सिड्ल, शेन वाटसन।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।