संगकारा ने कहा, " 6 से 10 ओवर के बाद हमने महसूस किया कि यह पिच सामान्य नहीं है। लेकिन मैच रेफरी (एलन हर्स्ट) ने कहा ' मैं कुछ नहीं कर सकता, यह मैदान पर मौजूद अंपायरों को देखना है।' हमने चौथे अंपायर से भी बात की। हम मैदान पर मौजूद अंपायरों से आग्रह करने के लिए मैदान में नहीं जा सकते थे, इसलिए मैदान पर मौजूद दोनों खिलाड़ियों ने अंपायरों से आग्रह किया।"
उल्लेखनीय है कि भारत और श्रीलंका के बीच पांचवां एकदिवसीय मैच खराब पिच होने की वजह से 23 ओवर के खेल के बाद रद्द घोषित कर दिया गया था। कोटला पर अब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।