For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

पोलक की तरह बनना चाहते हैं ब्रॉड

By Staff

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के दूसरे मैच में ब्रॉड ने छह विकेट चटकाए थे और अपनी टीम की शानदार जीत में अहम भूमिका निभाई थी। मैच की दूसरी पारी में उन्होंने चार विकेट लिए थे। इस मैच को इंग्लैंड ने पारी और 98 रनों से जीता था।

ब्रिटिश समाचार पत्र 'डेली मेल' में शुक्रवार को एक लेख में ब्रॉड ने कहा, "मैं देखता था कि पोलक की गेंदें 'बातें करती थीं' और उनमें गजब का उछाल होता था। दक्षिण अफ्रीका की पिचों पर किस तरह गेंदबाजी करना है, यह पोलक से सीखा जा सकता है।"

ब्रॉड ने कहा कि उन्होंने टीम के गेंदबाजी कोच ओटी गिब्सन की सलाह मानी और डरबन में खेले गए दूसरे टेस्ट में सही लेंथ के साथ गेंदबाजी की जिससे दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों को परेशानी हुई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+