Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मैं उबाऊ गेंदबाज था: मैक्ग्रा

आस्ट्रेलिया टीम की वर्षो तक गेंदबाजी की कमान संभालने वाले मैक्ग्रा की गेंदबाजी सटीक थी और उनकी कामयाबी की दास्तां उनके रिकार्ड ही बयां करते हैं। उन्होंने अपने करियर के 124 टेस्ट मैचों में 563 विकेट झटके जबकि 250 एकदिवसीय मैचों में उनके नाम 381 विकेट दर्ज हैं।

मैक्ग्रा ने अपने उबाऊ गेंदबाज होने की बात आस्ट्रेलियाई टीम के गेंदबाज मिशेल जानसन के संदर्भ बोलते हुए कही। टेलीविजन चैनल 'फॉक्स स्पोर्ट' के मुताबिक मैक्ग्रा ने शनिवार को कहा, "जानसन मेरी तरह उबाऊ गेंदबाज नहीं हैं।"

उन्होंने कहा कि जानसन के एक बेहतरीन गेंदबाज हैं और उनके छोटे रनअप को लेकर कोई बात नहीं होनी चाहिए क्योंकि उनकी गेंदबाजी में निरंतरता है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2009 में जानसन ने टेस्ट मैचों में कुल 63 विकेट अपने नाम किए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+