Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'अगासी ड्रग प्रकरण' से खिलाड़ियों की मुश्किलें बढीं : फेडरर

अबू धाबी, 2 जनवरी (आईएएनएस)। विश्व में सर्वोच्च वरीयता वाले टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर का कहना है कि अमेरिकी टेनिस दिग्गज आंद्रे अगासी के मादक पदार्थो के सेवन करने से जुड़े प्रकरण के सार्वजनिक होने के बाद से टेनिस खिलाड़ियों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं।

बीते साल अक्टूबर में अगासी ने अपनी जीवनी में इस बात को स्वीकार किया था कि वह अपने टेनिस करियर के दौरान मादक पदार्थो का सेवन करते थे। अगासी के नाम आठ ग्रैंड स्लैम खिताब भी दर्ज हैं। उनकी पत्नी स्टेफी ग्राफ भी टेनिस की महान खिलाड़ी रही हैं।

स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी फेडरर ने कहा कि अगासी के इस प्रकरण के बाद टेनिस खिलाड़ियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है और यह इस खेल के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। फेडरर यहां 'कैपिटाला वर्ल्ड टेनिस चैम्पियनशिप' में शिरकत करने पहुंचे हैं।

स्थानीय समाचार पत्र 'गल्फ न्यूज' के अनुसार फेडरर ने कहा, "टेनिस में इस तरह की बातें सुनना बहुत चिंताजनक है। इस खेल में ऐसी चीजों के लिए कोई स्थान नही हैं।"

फेडरर ने मादक पदार्थो का सेवन की बात स्वीकारने पर आगासी की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा, "हमें यह समझना होगा कि अगासी ने यह बाते क्यों की हैं। ऐसा भी संभव है कि यह बात उन्हें हमेशा कचोट रही होगी और अपनी इस गलती को वह सार्वजनिक करना चाहते होंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+