पूरे सत्र के दौरान कर्नाटक का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ प्रतिभावान युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। कप्तान राहुल द्रविड़ ने अपनी टीम को अब तक शानदार नेतृत्व दिया है।
कर्नाटक ने चार लीग मैच जीतने और अंतिम लीग मैच में पंजाब के खिलाफ पहली पारी के आधार पर बढ़त बनाने के बाद सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया है।
कर्नाटक ने सत्र के पहले मुकाबले में उत्तर प्रदेश को मेरठ में भारी अंतर से हराया था।
मोहम्मद कैफ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की टीम सेमीफाइनल मुकाबले में इस हार का बदला चुकाने की कोशिश करेगी। उत्तर प्रदेश की बल्लेबाजी उसकी कमजोर कड़ी है जबकि गेंदबाजी उसका सकारात्मक पक्ष है। उत्तर प्रदेश के पास प्रवीण कुमार, आर. पी. सिंह, पीयूष चावला और भुवनेश्वर कुमार जैसे गेंदबाज हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।