बीसीसीआई की यात्रा कार्यक्रम और निर्धारण समिति की रविवार को यहां हुई बैठक में टेस्ट मैच कोलकाता और नागपुर में सम्पन्न कराने और एकदिवसीय मैच कानपुर, जयपुर और अहमदाबाद में कराने का फैसला किया गया।
वर्ष 2007 के बाद से पहली बार कोलकाता में कोई टेस्ट मैच खेला जाएगा। यहां पर पिछले दिनों श्रीलंका के खिलाफ खेले गए एक एकदिवसीय मैच में फ्लड लाइट के खराब हो जाने के कारण खेल में बाधा पैदा हो गई थी।
भारतीय क्रिकेट टीम को टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक का दर्जा हासिल है। नए वर्ष के दौरान उसकी योजना अपेक्षाकृत कम टेस्ट मैंच खेलने की है। इसको लेकर हो रही आलोचना के मद्देनजर बीसीसीआई ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने का फैसला लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।