Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सिडनी टेस्ट में पाकिस्तान की पकड़ मजबूत (लीड-1)

दूसरे दिन पाकिस्तान को पहला झटका इमरान फरहत के रूप में लगा। वह 53 रनों के निजी स्कोर पर नॉथन हॉरिट्ज का शिकार बने। आउट होने से पहले फरहत ने सलमान बट्ट के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए शानदार 109 रन जोड़े। इसके बाद बट्ट भी 71 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए।

दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद उमर अकमल और कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। अकमल 49 और यूसुफ 46 रन बनाकर आउट हुए। आस्ट्रेलिया की ओर से डॉग बोलिंगर ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके। मिचेल जानसन और शेन वाटसन ने दो-दो विकेट चटाकाए। इनके अलावा पीटर सिडल और हॉरिट्ज के नाम भी एक-एक विकेट दर्ज हुए।

इससे पहले खेल के दूसरे दिन आस्ट्रेलिया की पहली पारी महज 127 रनों पर सिमट गई थी। मेजबान बल्लेबालों के लचर प्रदर्शन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल जानसन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने सर्वाधिक 38 रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आसिफ ने छह और मोहम्मद समी ने तीन विकेट चटकाए।

गौरतलब है कि तीन मैचों की इस श्रृंखला में आस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है। मेलबर्न में खेले गए पहले टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 170 रनों से हरा दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+