मीरपुर, 4 जनवरी (आईएएनएस)। स्थानीय शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में मेजबान बांग्लादेश के खिलाफ त्रिकोणीय श्रृंखला के पहले मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
इस श्रृंखला में श्रीलंका और बांग्लादेश के अलावा तीसरी टीम भारत है। भारत का पहला मैच मंगलवार को श्रीलंका के साथ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।