Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शाहरुख या शिल्पा की टीम से खेलना चाहते हैं अफरीदी

नाइटराइडर्स के मालिक सुपर स्टार शाहरुख खान हैं तो राजस्थान रॉयल्स की सह-मालकिन शिल्पा शेट्टी हैं। अफरीदी का कहना है कि वह इन्हीं दोनों में से किसी एक की टीम के साथ आईपीएल के आगामी संस्करण में खेलना पसंद करेंगे।

क्रिकेट वेबसाइट 'पाकपैसन डॉट नेट' के अनुसार अफरीदी ने कहा, "अगले संस्करण में कई ऐसी टीमें हैं जो मुझमें रुचि दिखाएंगी। वैसे देखिए नीलामी के दौरान क्या होता है। परंतु मेरी पसंद राजस्थान रॉयल्स या फिर नाइटराइडर्स है।"

अफरीदी फिलहाल आस्ट्रेलिया के घरेलू ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट 'बिग बैश' में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बीते साल पाकिस्तान को ट्वेंटी-20 विश्व कप जिताने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

आईपीएल के पहले संस्करण में अफरीदी हैदरबाद की डेकेन चार्जर्स टीम के हिस्सा थे।

उन्होंने कहा, "बिग बैश भारत में लाइव दिखाया जा रहा है। ऐसे में खिलाड़ियों के लिए आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिकों को अपनी क्षमता दिखाने का एक अच्छा मौका है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+