समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार रूसी टेलीविजन प्रसारकों ने मेदवेदेव और पुतिन को एक साथ स्कीइंग करते दिखाया है। समाचार चैनलों ने स्कीइंग करते समय सुरक्षा के लिए हेलमेट नहीं पहनने के लिए मदवेदेव की आलोचना की।
पिछली गर्मियों में एक प्रचार सत्र के दौरान कार में सुरक्षा पेटी नहीं बांधने पर आलोचना का शिकार हो चुके पुतिन इस बार हेलमेट पहने हुए थे।
दोनों नेता अपने परिवार के साथ इसी क्षेत्र में छुट्टियां बिता रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।