पोंटिंग ने बल्लेबाजी के फैसले का बचाव किया

By Staff

पोंटिंग ने कहा कि उनके इस फैसले पर साथी खिलाड़ियों की सहमति थी। उन्होंने कहा, "टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना ही प्राथमिकता थी। ड्रेसिंग रूम में बैठे मेरे साथी भी इस फैसले से खुश थे।"

स्थानीय समाचार पत्र 'सिडनी मॉर्निग हेराल्ड' के अनुसार पोंटिंग ने कहा, "मैं नहीं मानता कि यह पिच 127 रनों पर आउट होने वाली थी। पाकिस्तानी गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की। हम 127 रनों पर ऑल आउट हो जाने से चिंतित हैं।"

आस्ट्रेलिया की पहली पारी रविवार को महज 127 रनों पर सिमट गई थी। मेजबान बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल जानसन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने सर्वाधिक 38 रनों का योगदान दिया था। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आसिफ ने छह और मोहम्मद समी ने तीन विकेट चटकाए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, January 4, 2010, 11:20 [IST]
Other articles published on Jan 4, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+