सहवाग भी पेवेलियन लौटे, भारत के 100 रन पूरे (लीड-2)
स्थानीय शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत के खाते में अभी 14 रन ही जुड़े थे कि गंभीर चनाका वेलेगेदारा का शिकार बन गए। वह आठ रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद कोहली भी नौ रन बनाकर पेवेलियन लौट गए।
गंभीर और कोहली के आउट होने के बाद भी वीरेंद्र सहवाग ने रनों की रफ्तार तेज बनाए रखी हालांकि वह भी ज्यादा देर तक नहीं टिक सके। वह तेज 47 रन बनाकर आउट हुए। अब तक भारत के तीनों विकेट वेलेगेदारा के खाते में गए हैं। खबर लिखे जाने तक युवराज सिंह 20 और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी 13 रन बनाकर नाबाद थे।
भारतीय टीम में युवराज और एस. श्रीसंत की वापसी हुई है। श्रृंखला में भारत और श्रीलंका के अलावा तीसरी टीम बांग्लादेश है। पहले मैच में सोमवार को श्रीलंका ने बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications