वाटसन शतक से चूके, आस्ट्रेलिया के 200 रन पूरे
पहली पारी में 127 रनों पर ढेर हो जाने वाली आस्ट्रेलियाई टीम को दूसरी पारी में फिलिप ह्यूग्स और वाटसन ने बेहतरीन शुरुआत दी। दोनों के बीच 105 रनों के साझेदारी हुई। ह्यूग्स 37 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान रिकी पोंटिंग भी महज 11 रन जोड़कर उमर गुल का शिकार बन गए।
तीसरे दिन आस्ट्रेलिसया के हरफनमौला के खिलाड़ी वाटसन दुर्भाग्यशाली रहे और मेलबर्न की पहली पारी की तरह यहां भी शतक जड़ने से चूक गए। वाटसन 97 रनों के निजी स्कोर पर गुल की गेंद पर पेवेलियन लौटे। खबर लिखे जाने तक माइक हसी 43 और माइकल क्लार्क 20 रन बनोर नाबाद थे।
इससे पहले दूसरे दिन के स्कोर नौ विकेट पर 331 रन से आगे खेलते हुए मेहमान टीम 333 रनों पर सिमट गई। आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 127 रन बनाए थे।
गौरतलब है कि तीन मैचों की इस श्रृंखला में आस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है। मेलबर्न में खेले गए पहले टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 170 रनों से हरा दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications