Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ट्वेंटी-20 विश्व कप से वापसी करना चाहते हैं ली

सिडनी, 5 जनवरी (आईएएनएस)। चोटिल होने की वजह से आस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज बेट्र ली को उम्मीद है कि वह अगले वर्ष होने वाले ट्वेंटी-20 विश्व कप के जरिए टीम में वापसी करेंगे।

पिछले दिनों ली की कोहनी का ऑपरेशन हुआ था और फिलहाल वह आराम कर रहे हैं। ऑपरेशन से पहले उन्होंने इस बात के संकेत दिए थे कि वह टेस्ट क्रिकेट में अपने भविष्य पर कोई फैसला कर सकते हैं। अब उनका कहना है कि फिट होने के बाद ही इस बारे में कोई निर्णय लेंगे।

आस्ट्रेलियाई के 'चैनल 9' के एक कार्यक्रम में ली ने कहा, "पिछले 16 हफ्तों से मैं चोटिल हूं और मेरा ऑपरेशन सफल रहा। यह मेरे लिए बहुत दर्द भरा अनुभव रहा। मैं भविष्य को लेकर सकारात्मक हूं।"

ली ने कहा, "मैं अपने भीवष्य को लेकर फिलहाल कुछ नहीं कहूंगा। हमें प्रतीक्षा करनी होगी और फिर कोई फैसला होगा। मैं ट्वेंटी-20 विश्व कप के जरिए वापसी करना पसंद करुं गा। परंतु यह मेरी कोहनी की चोट पर निर्भर करेगा।"

उल्लेखनीय है कि ट्वेंटी-20 विश्व कप इसी वर्ष अप्रैल के आखिर में कैरेबियाई देशों में आरंभ होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:29 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+