For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

सिडनी टेस्ट जीतकर आस्ट्रेलिया ने श्रृंखला पर कब्जा जमाया (लीड-1)

By Staff

खेल के चौथे दिन बुधवार को मेहमान टीम आसान नजर आ रहे 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 139 रनों पर ही ढेर हो गई। इसके साथ ही आस्ट्रेलिया ने न सिर्फ श्रृंखला जीत ली बल्कि 2-0 की निर्णायक बढ़त भी कायम कर ली। माइक हसी को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

चौथे दिन पाकिस्तानी टीम को दूसरी पारी में कुल 34 रनों के स्कोर पर इमरान फरहत के रूप में पहला झटका लगा। वह 22 रनों के स्कोर पर डॉग बोलिंगर की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद मिचेल जानसन ने सलमान बट्ट (21) और फैसल इकबाल (7) को भी चलता किया। चायकाल के ठीक बाद कप्तान मोहम्मद यूसुफ भी 19 रनों के निजी स्कोर पर नॉथन हॉरिट्ज का शिकार बन गए।

पाकिस्तान की ओर से युवा बल्लेबाज उमर अकमल ने टीम को जीत के दरवाजे पर ले जाने की भरपूर कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहे। वह 49 रनों के स्कोर पर बोलिंगर का शिकार बन गए। मिस्बाह-उल हक तो अपना खाता भी नहीं खोल सके। उमर के भाई कामरान अकमल भी कुछ नहीं कर सके और 11 रन बनाकर आउट हुए।

खेल के चौथे दिन बुधवार को मेजबानों की हर उम्मीद मध्यक्रम के स्तंभ कहे जाने वाले बल्लेबाल हसी पर थी जो तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर 73 रनों के निजी स्कोर पर नाबाद थे। वह इस उम्मीद पर खरे भी उतरे और नाबाद 134 रन बनाए। उनके इस शानदार शतक की बदौलत आस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 381 रन बनाए और पाकिस्तान के समक्ष जीत के लिए 176 रनों की चुनौती पेश की।

आस्ट्रेलिया की ओर से हसी के अलावा शेन वाटसन ने तीसरे दिन मेहमानों का डटकर सामना किया। हरफनमौला खिलाड़ी वाटसन दुर्भाग्यशाली भी रहे क्योंकि मेलबर्न की पहली पारी की तरह यहां भी वह शतक जड़ने से चूक गए। वाटसन 97 रनों के निजी स्कोर पर उमर गुल की गेंद पर पेवेलियन लौटे। पाकिस्तान की ओर से दानिश कनेरिया सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने आस्ट्रेलिया के पांच बल्लेबाजों को पेवेलिसन की राह दिखाई। गुल ने तीन और मोहम्मद आसिफ ने दो विकेट चटकाए।

इससे पहले दूसरे दिन के स्कोर नौ विकेट पर 331 रन से आगे खेलते हुए मेहमान टीम की पारी तीसरे दिन 333 रनों पर सिमट गई थी। पाकिस्तान की ओर से सलमान बट्ट ने 71 रन बनाए थे। इनके अलावा उमर अकमल 49 और कप्तान यूसुफ 46 रन बनाकर आउट हुए थे। खेल के दूसरे दिन ही आस्ट्रेलिया की पहली पारी महज 127 रनों पर सिमट गई थी।

तीन मैचों की इस श्रृंखला में आस्ट्रेलिया अब 2-0 से आगे हो गया है। मेलबर्न में खेले गए पहले टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 170 रनों से हरा दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:29 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+