For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

वुड्स से जुड़ा एक और आपत्तिजनक वीडियो टेप सामने आया !

By Staff

समाचार पत्र 'न्यूयार्क पोस्ट' ने वेबसाइट 'टीएमजेड डॉट कॉम' के हवाले से खबर दी है कि एक महिला ने दो सप्ताह पहले उससे संपर्क किया और उसके सामने दो वर्ष पहले रिकार्ड किया गया वुड्स के साथ प्रेम संबंधों से जुड़ा एक वीडियो टेप पेश किया।

'टीएमजेड डॉट कॉम' का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी 'विविड इंटरटेनमेंट' के मालिक स्टीवन हर्श ने कहा है कि उस महिला ने वुड्स से जुड़ा 30 सेकेंड का एक वीडियो टेप उनकी कंपनी को दिया है लेकिन वह दावे के साथ नहीं कह सकते कि वह टेप वुड्स का ही है।

ऐसे में जबकि वीडियो टेप की सत्यता संदेह के घेरे में है, कंपनी उसे प्रसारित करने का जोखिम नहीं मोल ले सकती क्योंकि इसमें कानूनी दांवपेंच का खतरा है। इससे पहले 10 दिसंबर को वुड्स से जुड़े एक और आपत्तिजनक वीडियो टेप के मीडिया के सामने आने की खबर आई थी।

लगभग 18 महिलाओं के साथ विवाहेत्तर संबंधों के बाद वुड्स की जिंदगी में भूचाल आ गया है। उनकी पत्नी एलिन नार्डेग्रेन जहां उन्हें तलाक देने का मन बना चुकी हैं वहीं उनके प्रमुख प्रायोजक एक-एक करके उनसे संबंध तोड़ रहे हैं। वुड्स और एलिन के दो बच्चे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:29 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+