समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक बुधवार को शेख मंसूर द्वारा क्लब में किए गए निवेश की राशि का खुलासा हुआ। मंसूर ने 63.2 करोड़ डॉलर की राशि ऋण के रूप में क्लब में लगाई थी जिसे वह शेयर पूंजी में तब्दील कर चुके हैं।
इन खर्चो में पुराने कर्ज को चुकाने के अलावा रोबिन्हो, क्रेग बालामी, निगेल डी जांग, शे गिवेन, वायने ब्रिगेड, गेरेथ बैरी, रॉग सांता क्रूज, जेलोन लेस्कॉट, कार्लोस तेवेज, इमैनुएल एबैडयॉर और कोलो टाउरी जैसे खिलाड़ियों की खरीद के लिए खर्च की गई राशि शामिल है।
सिटी क्लब के मुख्य वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारी ग्राहम वॉलेस ने कहा कि मंसूर के प्रयासों के कारण सिटी क्लब वित्तीय तौर पर अपने पैरों पर खड़ा है और अच्छे भविष्य की ओर अग्रसर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।