पेस-डुल्ही डबल्‍स के सेमीफाइनल में पहुंचे

By Staff
ब्रिस्बेन। भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और उनके जोड़ीदार चेक गणराज्य के लुकास डुल्ही 372,500 डॉलर इनामी ब्रिस्बेन एटीपी टेनिस टूर्नामेंट के युगल मुकाबलों के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।

प्रतियोगिता की आधिकारिक वेबसाइट 'ब्रिस्बेन इंटरनेशनल डॉट कॉम डॉट एयू' के मुताबिक पेस और डुल्ही को गुरुवार को वॉकओवर के बाद अंतिम चार दौर में पहुंचने का मौका मिला।

पेस और डुल्ही का क्वार्टर फाइनल मुकाबला स्थानीय खिलाड़ी एश्ले फिशर और स्टीफन हस के साथ होना था लेकिन घुटने में चोट के कारण फिशर को मुकाबले से हटना पड़ा।

सेमीफाइनल में पेस और डुल्ही की भिड़ंत आस्ट्रिया के जर्गेन मेजलर और जर्मनी के फिलिप पेटशेनर की जोड़ी से होगी। मेजलर और पेटशेनर ने फ्रांस के माइकल लोर्डा और इजरायल के एंडी रैम की जोड़ी को 5-7, 6-2, 10-8 से पराजित किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, January 7, 2010, 1:52 [IST]
Other articles published on Jan 7, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+