खबर लिखे जाने तक मेजबान टीम ने छह ओवरों की समाप्ति तक बिना कोई विकेट गंवाए 36 रन बना लिए थे। तमीम इकबाल 23 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 38 रन बनाकर खेल रहे जबकि इमरुल कायेस ने तीन रन बनाए थे।
इस श्रृंखला में दोनों टीमें एक-एक मैच गंवा चुकी हैं। चार जनवरी को खेले गए पहले मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को पराजित किया था जबकि पांच जनवरी को खेले गए दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम भी श्रीलंका के हाथों पांच विकेट से हार गई थी।
बांग्लादेश के हाथों हार की सूरत में भारतीय टीम की अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टीमों तालिका में पहले स्थान पर पहुंचने का सपना फिलहाल पूरा नहीं हो सकेगा। इस संभावना को बनाए रखने के लिए उसे इस श्रृंखला के बाकी सभी मैच जीतने होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।