Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बांग्लादेश को पहला झटका, तमीम पेवेलियन लौटे (लीड-2)

मेजबान टीम को पहला झटका सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल के रूप में लगा, जो 60 रनों की तूफानी पारी खेलने के बाद शांताकुमारन श्रीसंत की गेंद पर गौतम गंभीर के हाथों लपके गए। 33 गेंदों पर अर्धशतक पूरा करने वाले तमीम ने 42 गेंदों की पारी के दौरान 10 चौके और एक छक्का जड़ा।

तमीम का विकेट 80 रन के कुल योग पर गिरा। खबर लिखे जाने तक मेजबान टीम ने 12 ओवरों की समाप्ति तक एक विकेट खोकर 85 रन बना लिए थे। इमरुल कायेस 30 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 21 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि मोहम्मद अशरफुल ने खाता नहीं खोला था।

इस श्रृंखला में दोनों टीमें एक-एक मैच गंवा चुकी हैं। चार जनवरी को खेले गए पहले मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को पराजित किया था जबकि पांच जनवरी को खेले गए दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम भी श्रीलंका के हाथों पांच विकेट से हार गई थी।

बांग्लादेश के हाथों हार की सूरत में भारतीय टीम की अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टीमों की तालिका में पहले स्थान पर पहुंचने का सपना फिलहाल पूरा नहीं हो सकेगा। इस संभावना को बनाए रखने के लिए उसे इस श्रृंखला के बाकी सभी मैच जीतने होंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:29 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+