For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

भारत ने बांग्लादेश को हराया, जीत की शुरुआत (राउंडअप)

By Staff

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने तमीम इकबाल (60), इमरुल कायेस (70) और मोहमुदुल्लाह (नाबाद 60) की धारदार बल्लेबाजी की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट खोकर 296 रन बनाए।

इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के तीन महत्वपूर्ण विकेट 51 रन के कुल योग पर गिर गए थे। लेकिन विराट कोहली (91) और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (101) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने 47.3 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 297 रन बना लिए।

भारतीय टीम ने सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (13), गौतम गंभीर (18) और युवराज सिंह (1) के विकेट जल्दी गंवा दिए। सहवाग का विकेट 28 के कुल योग पर गिरा जबकि गंभीर 49, युवराज 51 और कोहली 203 रन के कुल योग पर आउट हुए।

इसके बाद विराट कोहली और धौनी ने पारी को संभाला। विराट कोहली ने 102 गेंदों में सात चौके की मदद से 91 रन बनाए। वह साकिब अल हसन की गेंद पर कैच आउट हो गए। धौनी ने 107 गेंदों में नौ चौके की मदद से नाबाद 101 रन बनाए। सुरेश रैना 43 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने तमीम इकबाल (60), इमरुल कायेस (70) और मोहमुदुल्लाह (नाबाद 60) की धारदार बल्लेबाजी की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट खोकर 296 रन बनाए।

मेजबान टीम की ओर से कायेस ने 100 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और एक छक्का लगाया जबकि तमीम ने अपनी 42 गेंदों की तूफानी पारी के दौरान 10 चौके और एक छक्का जड़ा।

कप्तान सकीबुल हसन (0) और मुश्फिकुर रहीम (6) के सस्ते में पेवेलियन लौटने के बाद टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेने वाले मोहमुदुल्लाह ने 45 गेंदों की तेज पारी के दौरान आठ झन्नाटेदार चौके लगाए।

इसके अलावा रकीबुल हसन ने 32 और मोहम्मद अशरफुल ने 29 रन जोड़कर अपनी टीम के कुल योग को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। रकीबुल ने 40 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाया। अशरफुल ने 48 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 29 रन बनाए।

मेजबान टीम को भारत द्वारा दिए गए 25 अतिरिक्त रनों का भी फायदा हुआ। भारत की ओर से आशीष नेहरा, शांताकुमारन श्रीसंत, हरभजन सिंह, रवींद्र जडेजा और युवराज सिंह ने एक-एक सफलता हासिल की जबकि मेजबान टीम का एक बल्लेबाज रन आउट हुआ। युवराज ने अपने कोटे के 10 ओवरों में मात्र 33 रन खर्च किए।

इस श्रृंखला में दोनों टीमें एक-एक मैच गंवा चुकी हैं। चार जनवरी को खेले गए पहले मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को पराजित किया था जबकि पांच जनवरी को खेले गए दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम भी श्रीलंका के हाथों पांच विकेट से हार गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:29 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+