दोनों टीमों अपना तीसरा मैच खेल रही हैं। श्रीलंका ने दो मैचों में जीत हासिल की है जबकि बांग्लादेश को अपने पिछले दोनों मैच गंवाने पड़े हैं। श्रीलंका ने बांग्लादेश और भारत को पराजित किया है जबकि भारतीय टीम ने गुरुवार को बांग्लादेश को हराकर अपनी पहली जीत हासिल की थी।
शाम के बाद से गिरने वाली ओस और उससे पैदा हो रही दिक्कतों को ध्यान में रखकर श्रृंखला के बाची बचे मैचों को निर्धारित समय से आधा घंटा पहले शुरू करने का फैसला किया गया है। अब शेष मैच भारतीय समायानुसार दोपहर डेढ़ बजे से खेले जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।