तेज शुरुआत के बाद बांग्लादेश के 2 विकेट गिरे (लीड-2)
खबर लिखे जाने तक मेजबान टीम ने 16 ओवरों की समाप्ति तक दो विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए थे। गुरुवार को भारत के साथ खेले गए मैच में अपने करियर का पहला अर्धशतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज इमरुल कायेस 49 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि रकीबुल हसन ने छह रन बनाए थे।
भारत के खिलाफ गुरुवार को मात्र 33 गेंदों पर शानदार अर्धशतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल 22 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाने के बाद पेवेलियन लौटे जबकि मोहम्मद अशरफुल 13 रन ही बना सके।
दोनों टीमों अपना तीसरा मैच खेल रही हैं। श्रीलंका ने दो मैचों में जीत हासिल की है जबकि बांग्लादेश को अपने पिछले दोनों मैच गंवाने पड़े हैं। श्रीलंका ने बांग्लादेश और भारत को पराजित किया है जबकि भारतीय टीम ने गुरुवार को बांग्लादेश को हराकर अपनी पहली जीत हासिल की थी।
शाम के बाद से गिरने वाली ओस और उससे पैदा हो रही दिक्कतों को ध्यान में रखकर श्रृंखला के बाची बचे मैचों को निर्धारित समय से आधा घंटा पहले शुरू करने का फैसला किया गया है। अब शेष मैच भारतीय समायानुसार दोपहर डेढ़ बजे से खेले जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications