समाचार एजेंसी डीपीए के मुकाबिक संन्यास से वापसी के बाद 20 महीनों के अंतराल के बाद अपना पहला टूर्नामेंट खेल रहीं हेनिन ने पहले सेमीफाइनल में सर्बिया की खिलाड़ी अना इवानोविक को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से पराजित किया।
दूसरी ओर, पिछले वर्ष वापसी करते हुए अमेरिकी ओपन का खिताब जीतने वाली क्लाइस्टर्स ने दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में जर्मनी की एंड्रिया पेटकोविक को 6-4, 6-2 से मात दी।
विश्व की पूर्व सर्वोच्च वरीय खिलाड़ी रह चुकीं हेनिन और क्लाइस्टर्स के बीच इससे पहले 22 मुकाबले हो चुके हैं, जिसमें से हेनिन ने 12 मैच जीते हैं जबकि क्लाइस्टर्स के नाम 10 मैच रहे हैं।
क्लाइस्टर्स के साथ होने वाले खिताबी मुकाबले को लेकर हेनिन ने कहा, "मैं फाइनल खेलूंगी और जैसा कि मैंने पहले भी कहा है कि क्लाइस्टर्स के खिलाफ खेलना हमेशा से खास रहा है।"
पुरुष वर्ग में शीर्ष वरीय अमेरिकी खिलाड़ी एंडी रॉडिक क्वार्टर फाइनल में रिचर्ड गास्क्वेट के साथ भिड़ेंगे। इस मैच का विजेता सेमीफाइनल में चेक गणराज्य के खिलाड़ी थॉमस बेरड्रिक से भिड़ेगा। बेरड्रिक ने क्वार्टर फाइनल में ब्राजील के खिलाड़ी थॉमस बेलुकी को कड़े संघर्ष के बाद 7-6(4), 2-6, 7-6(3) से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।