खिलाड़ियों ने गुरुवार को हुई बैठक के बाद शिविर से दूर रहने का फैसला किया। उन्होंने कहा है कि मामला सुलझाए जाने तक वे किसी भी शिविर में हिस्सा नहीं लेंगे। इससे पहले, खिलाड़ियों ने एक पत्र लिखकर एचआई से बकाया राशि का भुगतान करने का अनुरोध किया था।
भारतीय टीम के कप्तान राजपाल सिंह ने आईएएनएस से कहा, "हमने गुरुवार को इस मामले पर बैठक की। हमने मामला सुलझाए जाने तक सभी शिविरों का बहिष्कार करने का फैसला किया है।"
एचआई के अध्यक्ष अशोक कुमार मट्ट ने कहा कि वह शनिवार को कोच और कुछ खिलाड़ियों से मिलकर इस मामले पर उनकी मांगों की जानकारी हासिल करना चाहते हैं। मट्ट के मुताबिक उन्हें खिलाड़ियों की मांग वाला पत्र बुधवार को मिला है और उन्हें मामले की पूरी जानकारी नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*